हाथरस में डॉ० भीमराव आंबेडकर विवि की लापरवाही से विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट के बादल छा गए हैं। स्नातक अंतिम वर्ष के काफी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम न आने से विद्यार्थी परास्नातक में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। इससे इन विद्यार्थियों को साल खराब होने का डर सता रहा है।
मेरा परीक्षा परिणाम अभी तक नहीं आया है। मैं एमए में प्रवेश लेना चाहती हूं। परीक्षा परिणाम न आने से प्रवेश नहीं ले पा रही हूं। साल खराब होने का डर सता रहा है। - नीलम, छात्रा, बीए अंतिम वर्ष
विज्ञापन
मैंने बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है। अभी तक मेरा परीक्षा परिणाम नहीं आया है। इससे मैं परास्नातक में प्रवेश नहीं ले पा रही हूं। - प्रियंका, छात्रा बीए अंतिम वर्ष
डॉ० भीमराव आंबेडकर विवि के स्नातक अंतिम वर्ष के हजारों विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम नहीं आया है। इससे इन विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा परिणाम आते ही इन विद्यार्थियों को कालेज में प्रवेश देने के लिए पात्र मान लिया जाएगा। - डॉ० महावीर सिहं छोंकर, प्राचार्य, पीसी बागला डिग्री कालेज, हाथरस