फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेष 199 नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी मिली तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में नवनियुक्त 199 पुरुष सहायक अध्यापकों को विद्यालयों के आवंटन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को हतीसा स्थित बीआरसी केंद्र पर पूरी की गई। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से यू-डायस (पीटीआर सितंबर 2019) के डेटा के आधार पर नवनियुक्त शिक्षकों को बंद, एकल एवं आवश्यकता वाले प्राथमिक विद्यालयों का ऑनलाइन आवंटन किया गया। इनमें से लगभग 180 पुरुषों को हसायन और सिकंदराराऊ के विद्यालय आवंटित हुए। तीन पुरुष अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस प्रकार कुल 436 अभ्यर्थियों (एक दिव्यांग महिला, पांच दिव्यांग पुरुष, 234 महिला और 196 पुरुष) को आवंटित विद्यालयों में चार फरवरी को कार्यभार ग्रहण करना होगा। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों के शोषण की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों के आवंटन की कार्यवाही जनपदीय चयन समिति की उपस्थिति में पूरी की गई। इस प्रक्रिया में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव, देवेंद्र सिंह वरिष्ठ सहायक, बलवंत मौर्या डीसी एमआईएस, बलवीर सिंह, जीतू अरोड़ा, गोलू पचौरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें