एअरफोर्स में फ्लाइंग अफसर बना रवि।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
ग्राम पंचायत तसींगा के गांव नीति निवास रवि ने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र के नाम रोशन किया है। रवि को एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर (फाइटर कंट्रोलर) के पद पर तैनाती मिली है। आर्मी से सेवानिवृत्त हवलदार राजवीर सिंह के पुत्र रवि कुमार को 31 दिसंबर 2014 को एयर फोर्स में कॉरपोरल पद पर तैनात मिली थी। लेकिन रवि की तमन्ना एयरफोर्स में अधिकारी बनने की थी।
रवि ने नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखा। रवि को आर्मी में भी लेफ्टिनेंट पद पर जॉइनिंग मिली, लेकिन वह फ्लाइंग ऑफिसर के लिए लगातार प्रयास करता रहा। आखिरकार दसवीं बार की परीक्षा में उसे एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर (फाइटर कंट्रोलर) पर ज्वाइन करने के लिए कॉल लेटर मिल गया। इससे रवि के पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। ग्रामीण राम सिंह, कमल सिंह, प्रेम सिंह, अमर सिंह, देवी सिंह गुड्डूू ने भी हर्ष व्यक्त किया है।