फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुख्यमंत्री से मांगा औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड आवंटन

विज्ञापन
मंच से अ​भिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : samvad
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हाथरस के स्थानीय उद्यमियों को नए औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड आवंटित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। सांसद अनूप प्रधान ने मुख्यमंत्री के समक्ष मंच से इस मांग को उठाते हुए कहा कि स्थानीय उद्यमियों को नए औद्योगिक क्षेत्र में प्राथमिकता से जमीन मिलनी चाहिए।
विज्ञापन



इस गंभीर समस्या की खबर अमर उजाला के रविवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद सांसद ने इसका संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले सांसद ने कहा कि उनके संज्ञान में यह बात आई है कि हाथरस के कई स्थानीय उद्यमी उद्योग लगाने के इच्छुक हैं, लेकिन उन्हें भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्थानीय उद्यमियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उन्हें भी भूखंड आवंटित किए जाएं। कार्यक्रम में मौजूद उद्यमियों ने भी यह मांग रखी। उनका कहना था कि यदि स्थानीय उद्यमियों को भूखंड आवंटित किए जाते हैं तो इससे जिले में नए उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें