फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: आज मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, जगमगाए चौराहे-इमारत, होगा ध्वजारोहण, पुलिस लाइन में होगी परेड

Mon, 26 Jan 2026 12:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। बाजारों में तिरंगे, झंडियां, बैज, गुब्बारे और अन्य देशभक्ति से संबंधित वस्तुओं की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
हाथरस घंटा घर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज हाथरस जनपद में गणतंत्र दिवस उत्साह, देशभक्ति की भावना और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। पूरा जिला राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए रविवार को दिनभर तैयारियों का दौर चलता रहा। 

विज्ञापन


सुबह आठ बजे जिलेभर के सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड का आयोजन किया जाएगा, जहां पुलिस बल, होमगार्ड और अन्य टुकडि़यां अनुशासन और शौर्य का प्रदर्शन करेंगी। 
परेड के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां शामिल होंगी। प्रभात फेरी, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रगान के आयोजन के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि गणतंत्र दिवस का यह पर्व प्रेरणादायक और यादगार बन सके। 
विज्ञापन

तैयारियों का रहा जोर
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। बाजारों में तिरंगे, झंडियां, बैज, गुब्बारे और अन्य देशभक्ति से संबंधित वस्तुओं की जमकर खरीदारी हुई। स्कूली बच्चे, अभिभावक और शिक्षक पूरे जोश के साथ तिरंगे और सजावटी सामग्री खरीदते नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें