फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले दो शिक्षक व एक शिक्षिका पर होगी रिपोर्ट

Tue, 16 Apr 2019 12:28 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। फर्जी तरीके से बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले दो शिक्षकों और एक शिक्षिका के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। बीएसए तीनों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विकास खंड हाथरस के गांव शहजादपुर के प्राइमरी स्कूल में तैनात रहे संजीव कुमार उपाध्याय के शैक्षिक प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाए गए हैं। इसके अलावा नगला मियां (हसायन) के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात राम सिंह और प्राथमिक बकायन की शिक्षिका फिरदौस फातिमा के शैक्षिक प्रमाण पत्र सत्यापन में फर्जी निकले हैं। इन तीनों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई बीएसए द्वारा की जा चुकी है।

 अब इनके खिलाफ धोखाधड़ी कर नौकरी प्राप्त करने के मामले में रिपोर्ट भी दर्ज होगी। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि तीनों शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त की जा चुकी है। इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस को तहरीर दी जा रही है, ताकि कानूनी कार्रवाई भी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें