फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: सड़क पर खड़े दोस्तों में बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Aug 2026 10:48 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टिंकू बाइक खड़ी कर अपने दोस्त कैलाशी से बात कर रहा था। तभी सादाबाद की ओर से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने टिंकू और कैलाशी को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टिंकू की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान अंतर्गत गांव सोगरा के निकट सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के मामले में उसके पिता ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसा 23 जुलाई को हुआ था।

विज्ञापन


आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला सिरस निवासी रमेशचंद ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री की ससुराल नगला बाबू में है है। उनका 20 वर्षीय पुत्र टिंकू कुमार 23 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे बहन से मिलकर सादाबाद की ओर जा रहा था। गांव सोगरा के पास वह बाइक खड़ी कर अपने दोस्त कैलाशी से बात कर रहा था। 

तभी सादाबाद की ओर से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने टिंकू और कैलाशी को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टिंकू की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई थी। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम का कहना है की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें