फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: बाइक-अज्ञात वाहन टक्कर में युवक की मौत पर रिपोर्ट दर्ज, वाहन की तलाश जारी

Fri, 05 Jun 2026 06:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मौत हो गई थी। हादसे में चार लोग घायल भी हुए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और वाहन की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के एनएच 34 पर एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के निकट 29 मई की सुबह सवा 11 बजे हुए बाइक और अज्ञात वाहन दुर्घटना में युवक की मौत हो गई थी। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सुनील सिंह निवासी गांव गड़िया दिल्ला अख्वेलपुर मलबा जिला हरदोई ने कहा है कि 29 मई की सुबह उनका चचेरा भाई महेंद्र सिंह पुत्र रामनाथ बाइक से अपने गांव से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह गांव मुगलगढ़ी के समीप पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। 

वाहन ने पटरी पर पहले से खड़े माजिद, रियाजुद्दीन, विशाल सिंह को भी टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महेंद्र सिंह को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें