फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सादाबाद की दुकानों में घुसा विषखोपड़ा, दुकानदारों ने बंद किए अपने-अपने शटर

Fri, 05 Jun 2026 04:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक विषखोपड़ा एक दुकान में घुस गया। विषखोपड़ा को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान वह उनके हाथ से छूटकर दूसरी दुकान में घुस गया, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई। 
विज्ञापन
विषखोपड़ा को पकड़े हुए महेंद्र सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कस्बे के बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विषखोपड़ा (मॉनिटर लिजर्ड) अचानक दुकानों की ओर आ गया और एक दुकान में घुस गया। उसे देखकर दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने अपने-अपने शटर बंद कर लिए।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर गांव निवासी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और विषखोपड़ा को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान वह उनके हाथ से छूटकर दूसरी दुकान में घुस गया, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई। 

काफी मशक्कत के बाद महेंद्र सिंह ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन्यजीव के सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद बाजार के लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें