फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पड़ोसी पर ईंट-पत्थर फेंकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 May 2026 06:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे झूठे छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी है। चार मई को आरोपी ने दोबारा उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके और गालियां दीं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई बाबस में एक युवक ने अपने पड़ोसी पर ईंट-पत्थर फेंकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


गांव बसई बाबस निवासी पुरुषोत्तम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके घर के पास रहने वाले कल्लो उर्फ हरीश ने 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके थे। इसकी सूचना फोन के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी ने पीड़ित से अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे झूठे छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी है। चार मई को आरोपी ने दोबारा उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके और गालियां दीं। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें