फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में देवर-भाभी गंभीर घायल

Sat, 09 May 2026 06:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शिवराज सिंह अपनी भाभी विरमा देवी के साथ बाइक पर सवार होकर त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने को जा रहे थे। जैसे ही बाइक से बाहर गांव जरेरा बंबा के समीप पहुंचे, तभी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव जरेरा के बंबा के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक के साढ़ू ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


गांव रतिभानपुर निवासी गौरव कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि तीन अप्रैल की शाम सात बजे के करीब उसके साढ़ू शिवराज सिंह अपनी भाभी विरमा देवी निवासी गांव मकंदपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद बाइक पर सवार होकर थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला उदईया में त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने को जा रहे थे। 

जैसे ही बाइक से बाहर गांव जरेरा बंबा के समीप पहुंचे, तभी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें