फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति सहित सात पर रिपोर्ट दर्ज, जांच जारी, लगाए यह आरोप

Sun, 04 Jan 2026 09:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोप है कि आरोपियों ने अभद्रता की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और पीटा। उसी समय जबरन काम बंद करा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक व्यक्ति ने भूमि पर कब्जा करने, पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


आनंदपुरी कॉलोनी के रहने वाले उमाशंकर ने बताया कि वे 19 दिसंबर की दोपहर को नगला उम्मेद स्थित अपनी भूमि पर चहारदीवारी लगवा रहे थे। आरोप है इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति हेम सिंह ठेनुआं, हरेंद्र, रानवेंद्र उर्फ रानू, रोहित, अजीत, जितेंद्र व आदित्य अपने 10-12 अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने अभद्रता की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और पीटा। उसी समय जबरन काम बंद करा दिया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने दूसरे दिन फिर से काम शुरू कराया था। आरोपी फिर से आ गए तथा लाठी-डंडे से हमला कर दिया। 

आरोप है कि 20 दिसंबर की रात को जेसीबी से नीम के पेड़ उखाड़ दिए गए। 21 दिसंबर की रात को लगभग 120 फीट लंबी चहारदीवारी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। उमाशंकर का दावा है कि जमीन उनकी है तथा विपक्षी जबरन कब्जा करने के प्रयास में हैं। शिकायत पर 31 दिसंबर को सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें