फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार डीलर व बैंक प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Mar 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट में देव मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक सहित कई कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के गंभीर आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन




पीड़ित का आरोप है कि पूरी रकम चुकाने के बावजूद उन्हें कार की असली आरसी नहीं दी गई और बैंक के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार किए गए। ग्राम महमूदपुर ब्राह्मणान निवासी सतीश कुमार शर्मा ने तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी के लिए पिछले साल 25 फरवरी को एक मारुति ग्रैंड विटारा कार खरीदी थी। कार की कुल कीमत का भुगतान आरटीजीएस और चेक के माध्यम से किया गया था। पीड़ित का आरोप है कि भुगतान के बावजूद उन्हें वाहन के मूल कागजात नहीं दिए गए।



बाद में पता चला कि प्रबंधकों ने बैंक के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर फर्जी फॉर्म 20 व 21 तैयार किए, जिसमें वाहन को बैंक के पास बंधक दिखाया गया। जब पीड़ित ने आरटीओ कार्यालय से संपर्क किया, तो वहां भी बैंक की मुहर लगे फर्जी दस्तावेज पाए गए।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने इस धोखाधड़ी का विरोध किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ सिटी योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें