क्षेत्र के गांव पटाखास निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह एक प्राइवेट पशु चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। विकास उर्फ बंटी पुत्र महेंद्र निवासी गांव पटाखास के परिजनों ने बताया कि विकास बुधवार की शाम को घर से मुरसान काम से आए थे।
वह देर शाम को घर वापस जा रहा था। मुरसान-सादाबाद मार्ग पर गांव सोगरा के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। सूचना पर परिवार के लोग और एंबुलेंस पहुंच गई। विकास को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। संवाद