फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादवों को दरोगा बनाने के लिए हटा नकल अध्यादेशः बघेल

Sat, 07 Oct 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
मंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आरोप लगाया कि यादवों को  दरोगा में भर्ती करने के लिए ही 1993 में मुलायम सिंह सरकार ने नकल अध्यादेश को वापस ले लिया था। इसको वापस लेने का उद्देश्य नकल कराना था। नकल पर लगाम लगाकर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस अध्यादेश को भाजपा की कल्याण सरकार ने लागू किया था। वे पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर गेस्ट हाउस में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में   मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


बघेल ने कहा कि योगी सरकार ने सी व डी ग्रेड की सरकारी नौकरी में साक्षात्कार खत्म कर दिया है। इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। पहले नौकरी और साक्षात्कार के नाम पर खूब भ्रष्टाचार होता था। बेईमानी खत्म करने के लिए नौकरी में साक्षात्कार खत्म किया गया है। अखिलेश सरकार पर हमला करतेे हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जितनी भी भर्तियां हुईं, सभी मामले सुप्रीम कोर्ट में हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में ईमानदारी से भर्तियां हुई हैं, जिनको लेकर कोई विवाद नहीं है।

कोई मामला कोर्ट नहीं पहुंचेगा। कहा कि हर कोई अधिकारी बनना चाहता है, लेकिन नेता बनना नहीं चाहता। वह चाहते हैं कि राजनीति में भी पढ़े लिखे युवा आएं जिससे राजनीति की दिशा बदल सके। शिक्षा के क्षेत्र में कभी भारत पहले स्थान पर था, लेकिन वर्तमान में भारत सबसे पीछे पहुंच गया है। विश्व में टॉप 200 यूनीवर्सिटी हैं, लेकिन भारत का नाम कहीं नहीं है।  इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक हरीशंकर माहौर, क्षेत्रीय संयोजक उदयप्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, प्रतियोगिता संयोजक मंजू पाली बघेल मंचासीन थे। सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत हुआ। सम्मान समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 227 व द्वितीय स्थान पर रहने वाले 375 बच्चों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन


सम्मेलन में संतोष पुंढीर, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, मीरा माहेश्वरी, गौरव आर्य, भूरा पहलवान, नंदिनी देवी, दुर्गेश सेंगर, सत्येंद्र सिंह चौहान, रामाशंकर गौतम, रामगोपाल बघेल, हेमंत गौतम, कमलेंद्र बघेल, अमर सिंह बघेल, दयाल सिंह चौहान, निमेष बघेल, जितेंद्र बघेल, सुखवीर सिंह आदि मौजूद थे। युवा भाजपा नेता रवि बाबू बघेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें