जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता एलपीजी सिलिंडर खाली होने के बाद महज 25 दिनों में दोबारा रिफिल बुक करा सकेंगे। पहले ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की अवधि 45 दिन निर्धारित थी। इससे सिलिंडर जल्दी खत्म होने पर परिवारों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
जिले में 33 गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 4.52 लाख एलपीजी उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें करीब 2.5 लाख उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। ग्रामीण उपभोक्ताओं में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1,83,405 लाभार्थी भी शामिल हैं। बुकिंग अवधि घटने से खासकर बड़े परिवारों को राहत मिलेगी।
गैस एजेंसी संचालक विपिन वार्ष्णेय ने बताया कि पहले 45 दिनों का नियम होने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को सिलिंडर जल्दी खत्म होने पर दोबारा बुकिंग कराने में दिक्कत होती थी। अब यह अवधि घटकर 25 दिन होने से उन्हें समय पर रिफिल मिल सकेगा।
एक नजर में जिले की स्थिति
- कुल गैस एजेंसियां: 33
- बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम) : 18
- आईओसीएल (इंडियन ऑयल) : 11
एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) : 04
- उज्ज्वला योजना उपभोक्ता : 1,83,405
- ग्रामीण उपभोक्ता : लगभग 2.5 लाख