फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गेहूं को बेचने के लिए पंजीकरण कराएं किसान, एक अप्रैल से होगी खरीद

Sat, 11 Mar 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गेंहू को बेचने के लिए पंजीकरण कराना आवश्क है। पंजीकरण की शुरुआत हो गई है। इस बार 2125 रुपये मूल्य तय किया गया है। एक अप्रैल से 15 जून तक फिर से खरीद शुरू होगी। खरीद के लिए जिले में 59 क्रय केंद्र तय किए गए हैं।
विज्ञापन
गेहूं खरीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में 59 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो रही है। इसके लिए किसानों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इस बार गेंहू का समर्थन मूल्य 2125 रुपये तय किया गया है। इस बार शासन स्तर से गेंहू खरीद पर जोर है। पिछले साल की अपेक्षा खरीद के लक्ष्य में भी बढ़ोत्तरी होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले साल हाथरस जिले में 67 क्रय केंद्रों पर 67 हजार मैट्रिक टन का लक्ष्य आया था। मंडी में गेंहू का रेट अधिक होने के चलते खरीद का आंकड़ा रफ्तार नहीं पकड़ सका। अब एक अप्रैल से 15 जून तक फिर से खरीद शुरू होगी। खरीद के लिए जिले में 59 क्रय केंद्र तय किए गए हैं।

इन केंद्रों पर खरीद की शुरुआत एक अप्रैल से होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार का कहना है कि गेंहू को बेचने के लिए पंजीकरण कराना आवश्क है। पंजीकरण की शुरुआत हो गई है। इस बार 2125 रुपये मूल्य तय किया गया है। अभी लक्ष्य मिलना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें