फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: जीएस महाविद्यालय में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से मारपीट, वीसी ने किया परीक्षा केंद्र निरस्त

Sat, 27 Dec 2025 05:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद के जीएस महाविद्यालय कुरसंडा में क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी के साथ हुए विवाद का 45 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी और कुछ लोगों के बीच आपस में धक्का मुक्की होती नजर आ रही है। आरएमपीयू और पुलिस अधिकारियों ने इसी वीडियो का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव कुरसंडा स्थित जीएस महाविद्यालय में 27 दिसंबर को निरीक्षण करने पहुंचे अलीगढ़ मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. जीएस मोदी के साथ कॉलेज प्रबंधक व स्टाफ ने मारपीट कर दी। घटना के बाद राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के कुलपति ने इस महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया है। 29 दिसंबर से इस केंद्र के विद्यार्थी राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में परीक्षा देंगे। दोनों पक्षों की ओर से थाने पर तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

इस समय राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि की परीक्षा चल रही है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. जीएस मोदी ने बताया कि उन्होंने 24 दिसंबर को जीएस महाविद्यालय कुरसंडा का औचक निरीक्षण किया था और यहां मिली कमियों पर वह शनिवार को नोटिस रिसीव कराने के लिए गए थे, जिससे महाविद्यालय अपना पक्ष रख सकें
विज्ञापन

इस दौरान वह निरीक्षण करने लगे और उनका स्टाफ वीडियो बना रहा था, जिस पर कॉलेज प्रबंधक भड़क गए। उन्होंने व छह अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर पटक दिया। साथ ही धमकी दी कि दोबारा कॉलेज में आए तो जान से मार देंगे। मारपीट में उनका चश्मा भी टूट गया।

उन्होंने मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और शासकीय कार्य करने से रोकने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। कॉलेज प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा ने भी उनपर गालीगलौज, मारपीट करने और कॉलेज की मान्यता समाप्त करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मेरे साथ मारपीट की गई, बाहर से गुंडे बुलाए हुए थे, बाद में अपना बचाव करने के लिए कॉलेज प्रबंधक रुपये मांगने का आरोप लगा रहे हैं।-डॉ. जीएस मोदी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी
महाविद्यालय में शनिवार को इतिहास तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। दोपहर को क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी अपने बेटे के साथ महाविद्यालय का निरीक्षण करने आए, उनका बेटा कॉलेज में घूम रहा था, परीक्षा की शुचिता भंग होने की आशंका पर उन्होंने आपत्ति जताई, जिस पर वह क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी उग्र हो गए और उन्हें रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में ले जाकर दो लाख रुपये मांगे, मारपीट की।-मनोज कुमार वर्मा प्रबंधक, जीएस महाविद्यालय
शिक्षण केंद्रों में अनुशासनहीन आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।-प्रो.एनबी सिंह, कुलपति राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि
निरीक्षण के दौरान उच्च अधिकारी के साथ किया गया दुर्व्यवहार निंदनीय है। परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखने के लिए जीएम महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया है।- धीरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन

45 सेकेंड का वीडियो हो हुआ वायरल

सादाबाद के जीएस महाविद्यालय कुरसंडा में क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी के साथ हुए विवाद का 45 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी और कुछ लोगों के बीच आपस में धक्का मुक्की होती नजर आ रही है। आरएमपीयू और पुलिस अधिकारियों ने इसी वीडियो का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें