फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बारिश में गिरा दाऊजी मेले के शिविर का टेंट, मची भगदड़, दो छात्राएं जख्मी, मेला स्थगित

Mon, 01 Sep 2025 04:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मेले में लगे टेंट की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। पिछले साल भी इसी तरह से रिसीवर शिविर का टेंट धराशायी हुआ था, लेकिन गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
हाथरस मेला में रिसीवर शिविर का टेंट टूटकर गिरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और तेज हवा के कारण की 1 सितंबर की दोपहर को मेला श्रीदाऊजी महाराज में लगे रिसीवर शिविर का टेंट गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय शिविर में नृत्य, संगीत और गायन प्रतियोगिता चल रही थी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों, उनके अभिभावकों, छात्राओं सहित करीब 400 लोग मौजूद थे, जिनमें भगदड़ मच गई और सिर में लोहे का पाइप लगने से दो छात्राएं घायल हो गई।

विज्ञापन


इस हादसे और बिजली के तार टूट जाने के कारण सोमवार को मेले और उसमें होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। बिजली लाइनों की पूरी तरह से जांच करने के बाद ही 2 सितंबर को मेला शुरू होगा। हादसे में घायल छात्रा लेखांशी निवासी आवास-विकास कॉलोनी और दीप्ति शर्मा निवासी नयागंज को गंभीर हालत में बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


हादसा 1  सितंबर की दोपहर करीब दो बजे हुआ। उस समय बारिश हो रही थी और हवा भी चल रही थी। मंच पर राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा मौजूद थे। मंच की ओर अचानक टेंट गिरने के कारण वहां बैठे अतिथि व अन्य लोग मंच से नीचे उतर आए। बच्चों व अभिभावकों के ऊपर टेंट और लोहे के पाइप गिर गए। आयोजकों व अतिथियों के सुरक्षा कर्मियों ने टेंट के नीचे फंसे बच्चों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहंचाया। इसकी सूचना पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और एसडीएम राजबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

पुलिस के वाहनों से घर व स्कूल पहुंचाए बच्चे

घटना के बाद मौके पर पहुंचीं ओसी कलेक्ट्रेट प्रज्ञा यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके वाजपेयी व सीओ सिटी ने पुलिस लाइन से वाहनों को मंगवाया। मूसलाधार बारिश के बीच बच्चों को पुलिस ने अपने वाहनों से उनके घर व स्कूलों तक पहुंचाया।

पिछले साल भी धराशायी हुआ था टेंट
मेले में लगे टेंट की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। पिछले साल भी इसी तरह से रिसीवर शिविर का टेंट धराशायी हुआ था, लेकिन गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था। इस साल गोलाकार टेंट बनाया गया था। इसके बाद भी टेंट गिर गया। धराशायी हो गया। इस बारे में अधिकारियों ने ठेकेदार को मौके पर बुलाकर जवाब भी तलब किया।
टेंट गिरने की घटना में कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है। दाऊबाबा की कृपा रही है। सभी बच्चे अपने घर सकुशल पहुंच गए हैं। पूरे मेला परिसर मेंं पानी भरा हुआ है। बिजली की लाइन को पूरी तरह से चेक करने के बाद ही मेले का आयोजन होगा। सोमवार को मेले को पूरी तरह स्थगित कर दिया गया है। किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।-राजबहादुर सिंह, एसडीएस सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें