न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नौजरपुर में किसान की हत्या के बाद राजनीतिक पार्टियां अपनी रोटियां सेंकने लगी है। विभिन्न राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने मृतक के घर जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया है।
कांग्रेस नेता एवं जिलाध्यक्ष चंद्र गुप्त विक्रमादित्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का एलान किया। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता चेयरमैन आशीष शर्मा एवं दीपक शर्मा ने भी परिजनों को ढांढस बंधाया।