सासनी का नौजरपुर कांड : शिवपाल सिंह यादव के साथ मुख्य आरोपी गौरव का यह फोटो हो रहा है वायरल।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सपा भले की किसान की हत्या के मुख्य आरोपी गौरव से कन्नी काट रही हो, लेकिन गौरव शर्मा उर्फ रुद्राक्ष पंडित को सपा नेता बताया जा रहा है। उसने अपने फेसबुक पेज पर भी खुद को सपा का विशेष कार्यकारिणी सदस्य छात्र सभा बता रखा है।
शिवपाल यादव के साथ उसके फोटो तो वायरल हो ही रहे हैं, साथ ही अखिलेश की सभा के बैनर सहित कई तस्वीरें भी उसकी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की टप्पल में होेने वाली किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील के फोटो भी वायरल हो रहे हैं।
उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर उसको गौरव सोंगरा विशेष कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी पार्टी छात्र सभा बताया जा रहा है। वह खुद को अलीगढ़ की बरौली विधानसभा सीट के संभावित उम्मीदवार के रूप में प्रचारित कर रहा है।