दीक्षांत समारोह में आरडी कन्या महाविद्यालय की छात्रा मानवी पराशर को सम्मानित करतीं राज्यपाल। स्
- फोटो : Self
रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में जगह बनाई है। विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में एमए गृह विज्ञान की छात्रा कु. मानवी पराशर को विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
महाविद्यालय की एमए गृह विज्ञान की छात्रा कु. नीतू अग्रवाल ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में द्वितीय स्थान तथा एमए अंग्रेजी की छात्रा कु. शैलजा सिंह ने तृतीय स्थान हासिल कर संस्थान की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने सभी मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। संवाद