फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रविंद्र जैन के परिवार ने कराई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Sat, 09 May 2026 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
महान संगीतकार रविंद्र जैन के परिजनों द्वारा निर्मित मंदिर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के नगला मंसाराम में बृहस्पतिवार देर शाम प्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक स्वर्गीय रविंद्र जैन के परिवार ने नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम दरबार, शिव परिवार और भगवान महावीर की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से कराई।
विज्ञापन



मुख्य यजमान प्रसिद्ध उद्योगपति और देश की प्रमुख संस्थाओं के अध्यक्ष डॉ. मणींद्र जैन ने कार्यक्रम का आयोजन कराया। डॉ. मणींद्र गीतकार, संगीतकार और गायक पद्मश्री रविंद्र जैन के छोटे भाई हैं और विद्वान पंडित इंद्रमणि जैन के पुत्र हैं।



नगला मंसाराम उनका पैतृक गांव है। इस गांव में उन्होंने अपना बचपन व्यतीत किया था। कार्यक्रम में विशेष रूप से कनाडा, मुंबई, मथुरा, आगरा, कोटा, जयपुर आदि जगहों से लोगों ने हिस्साा लिया। प्राण प्रतिष्ठा दिल्ली से आए प्रतिष्ठाचार्य अखिलेश्वर शास्त्री ने कराई। भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



मौके पर सुरेश जैन, विजय जैन, आयुष्मान जैन, दीपक जैन, दशरथ, युवराज मनी, संकल्प मनी जैन, श्रीवर्धन जैन, उदीप्त मनी जैन, अलका जैन रविंद्र जैन, शैलेंद्र जैन, अंकित, प्रांजल, धरणेंद्र जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें