फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में रालोद ने मुस्लिम प्रत्याशी पर खेला दांव

Thu, 26 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
रालाेद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल ने सबसे पहले गुरुवार को नगर पालिका हाथरस के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी। रालोद ने यहां मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव खेला है। जल्द ही रालोद शहर के सभी 27 वार्डों से सभासद पद के प्रत्याशियों की घोषणा भी कर देगा।  
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष गेंदालाल चौधरी के आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में रालोद के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी ने हाथरस नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए मधुगढ़ी निवासी सैयद जलालुद्दीन के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जलालुद्दीन को प्रत्याशी बनाए जाने से अन्य दलों में खलबली मच गई है। अब कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों की जिम्मेदारी है कि वह हर वर्ग के लोगों के यहां घर-घर संपर्क कर प्रत्याशी को मजबूत बनाने का    काम करें। 
उन्होंने बताया कि जल्द ही हाथरस शहर के सभी 27 वार्डों में सभासद पद के प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाएगी। सभी को पार्टी के सिंबल पर लड़ाया जाएगा। जिलाध्यक्ष गेंदालाल चौधरी ने शहर में चौतरफा विकास के लिए रालोद प्रत्याशी को जिताने की अपील की। 
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव गुड्डू चौधरी और पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठेंनुआ ने कहा कि जलालुद्दीन के साथ पूरा रालोद कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। प्रत्याशी जलालुद्दीन ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि वह सभी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। इस    मौके पर रामनारायण वर्मा, धर्मवीर चौहान, प्रदीप चौधरी, चौ. एदल सिंह, कोमल सिंह, उमाशंकर, भगवान सिंह भारती, राजकपूर, बहादुर सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र परिहार, अब्दुल हमीद, मौ.     मुकीम, हंवीर सिंह, गुलशेर भाई, मौ. अकील, मौ. चांद,   मुबारक अली, नवाब खां आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें