फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विवादित स्थान पर नहीं होगा रसिया दंगल

Mon, 06 Jan 2025 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला पुराना थाना में होने वाला रसिया दंगल इस बार उस स्थान पर नहीं होगा। एसडीएम संजय कुमार व सीओ हिमांशु माथुर ने शनिवार को रसिया स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कस्बा के पुराना थाना स्थित सरकारी स्थान व उसके पास कब्रिस्तान पर शहर काजी आसिफ अली के पिता मंजूर अली उर्फ भिक्की मुल्लाजी की पुण्यतिथि पर सात जनवरी को रसिया दगंल का आयोजन कराया जाता है। 2012 से यह आयोजन लगातार होता आ रहा है। लोगों ने बताया कि धीरे-धीरे उस स्थान को शहर काजी अपने पैतृक स्थान बताने लगे। समुदाय के लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम व अन्य अधिकारियों से भी की। शनिवार की शाम एसडीएम एवं सीओ ने स्थान का निरीक्षण किया। उनके साथ क्षेत्रीय लेखपाल नरेंद्र देव व कोतवाली प्रभारी ललित शर्मा भी थे। एसडीएम ने उस विवादित जमीन पर रसिया न कराने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम संजय कुमार ने बताया है कि जिस स्थान पर रसिया दंगल हाना था वह विवादित है। इसकी जांच भी की जा रही है। साथ ही मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जमीन पर न्यायालय के स्थगन के आदेश चलते रसिया का आयोजन न कराने के निर्देश दिए हैं। किसी अन्य स्थान पर प्रशासन की अनुमति लेकर आयोजन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें