फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विद्युत शिविर में उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसावर के कई विद्युत उपभोक्ताओं ने रविवार को बिसावर पैंठ में लगे विद्युत शिविर में हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि बगैर रीडिंग लिए करीब चार गुना अधिक विद्युत बिल मेसेज के जरिए उनके मोबाइल पर भेजा जा रहा है। आक्रोश जताकर ग्रामीणों ने विद्युत शिविर का बहिष्कार कर दिया। इस बीच विद्युत कर्मियों से भी उनकी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप था कि उनके कनेक्शन का बिल अब बगैर रीडिंग लिए ही भेजा जा रहा है। जितने रुपये का बिल आ रहा है, उतनी बिजली का वह उपभोग ही नहीं किया गया। कई बार उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की है, लेकिन अधिकारी बिल में संशोधन करने का आश्वासन देकर बिल जमा करा लेते हैं। शिविर में आने वाले कर्मी भी उनकी समस्या नहीं सुनते हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने समस्या को कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए कहा है। समस्या से संबंधित एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री के लिए भेजा है। इसमें घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने वाले विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर उपभोक्ता रवींद्र सिंह, जवाहर सिंह, दीपक, गरीबदास, ओमवीर सिंह, मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह आदि थे।
वर्जन
बिसावर में बीस फीसदी उपभोक्ताओं की बिलिंग ऊपर से ही बिना रीडिंग के एवरेज बिलिंग के हिसाब से हो रही है। इस संबंध में क्षेत्र के दोनों एसडीओ को उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। यदि उपभोक्ता हर माह रीडिंग के अनुसार बिल चाहते हैं तो उन्हें रीडिंग के अनुसार बिल दिया जाएगा। अमित कुमार, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड चतुर्थ, सादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें