मुकाबला अखाड़ा खिच्चो आटे वाले के मनोज शर्मा और मुकेश देव महाराज बीके मधुआ राया वाले के बीच हुआ। दोनों अखाड़ों के गायकों ने जब अपने-अपने अंदाज में रसिया की कड़ियां पेश कीं तो पूरा मेला परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
हाथरस के ऐतिहासिक किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर में चल रहे रेवती मैया मेले में 23 अगस्त की रात रसिया दंगल का आयोजन किया गया। पूरी रात रसियों का रस बरसा। मनोज विजेंद्र शर्मा के संयोजन में हुए इस दंगल में गायकों ने एक से बढ़कर एक छंद सुनाकर श्रोताओं को पूरी रात बांधे रखा।
विज्ञापन
मुकाबला अखाड़ा खिच्चो आटे वाले के मनोज शर्मा और मुकेश देव महाराज बीके मधुआ राया वाले के बीच हुआ। दोनों अखाड़ों के गायकों ने जब अपने-अपने अंदाज में रसिया की कड़ियां पेश कीं तो पूरा मेला परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। देर रात तक चले इस मुकाबले का रसिया प्रेमियों ने जमकर आनंद लिया। संचालन डॉली पहलवान ने किया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, राम गुप्ता प्रेस वाले, आशु आंधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले आदि मौजूद थे।