फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊजी मेला : बुर्ज दंगल में तीसरे दिन छोटी व बड़ी कुल 62 कुश्तियां, बराबरी पर छूटी अंतिम तीनों कुश्ती

Mon, 25 Sep 2023 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रात एक बजे तक कुश्तियों का आयोजन होता रहा। अंतिम कुश्ती 2 लाख रुपये की श्यामवीर पहलवान आगरा और विक्रम पहलवान मथुरा के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
दाऊजी मेले में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के दाऊजी मेला में कुश्ती बुर्ज दंगल में तीसरे दिन छोटी व बड़ी कुल 62 कुश्तियां हुई। तीसरे दिन दंगल देखने के लिए काफी लोग पहुंचे। रात एक बजे तक कुश्तियों का आयोजन होता रहा। अंतिम कुश्ती 2 लाख रुपये की श्यामवीर पहलवान आगरा और विक्रम पहलवान मथुरा के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी।

विज्ञापन


पहली कुश्ती 1.51 लाख रुपये की कुश्ती हरिओम पहलवान तिरवाया और चित्र पहलवान भरतपुर के बीच हुई। यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। जो कि कड़े मुकाबले के बीच बराबरी पर छूटी। दूसरी कुश्ती भी 1.51 लाख रुपये की हुई। जिसके लिए नरेंद्र पहलवान तुसैन और गौरव पहलवान में कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन कोई भी चित्त नहीं हुआ। अंतिम कुश्ती कुश्ती 2 लाख रुपये की श्यामवीर पहलवान आगरा और विक्रम पहलवान मथुरा के बीच हुई। ये कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।

संयोजक मुनेश पाल सिंह, दंगल अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, सह संयोजक दीपक चौधरी, सह संयोजक अंकित पहलवान, दंगल संरक्षक दिव्य कृष्णा चमत्कारी, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुज चौधरी, स्वागताध्यक्ष राकेश शर्मा राजाजी, अजित शर्मा, अनिल प्रधान, रजत चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें