भाजपा नगर इकाई की बैठक नगर कार्यालय पर रामजानकी मंदिर पर नगराध्यक्ष मूलखचंद्र वार्ष्णेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में घोषित किए गए नगर निकाय चुनाव के लिए 27 वार्ड संयोजकों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इन सभी वार्ड संयोजकों ने निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया गया, लेकिन इन वार्ड संयोजकों की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने ही सवाल उठा दिया है और इसे गलत करार दिया है।
नगराध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य आगामी निकाय चुनावों में भाजपा के अधिक से अधिक सभासद जिताना और चेयरमैन जिताना है। इसकी तैयारियों के लिए सभी वार्ड संयोजक बना दिए गए हैं। सभी वार्ड संयोजकों को अपने-अपने वार्ड की पांच सदस्यीय समिति बनाकर नगर को देनी है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सभासद का चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, वह अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में जुट जाएं, जिससे जनता प्रदेश और देश की भाजपा सरकार के इस अभियान से सुकून महसूस कर सकें।
पूर्व नगराध्यक्ष गिर्राज किशोर गुप्ता और मोरमुकुट गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता को यह भी बताएं कि पिछली बार नगर पालिका चुनाव में पार्टी को जीत तो मिली थी, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं होने के कारण शहर में विकास कार्य अपेक्षित नहीं हो सके। इस बार केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, इसलिए पूरी शक्ति के साथ नगर में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामकुमार माहेश्वरी, पूर्व सभासद विष्णु गौतम, मुकेश सौनी, श्रीनिवासी शर्मा, नारायण लाल, यतेंद्र वार्ष्णेय, रामनारायण गोयल, महादेव शरण अटल, अंकित बंसल, दीपक वार्ष्णेय, मुकेश वर्मा, कैलाशचंद्र अग्रवाल, अंकित गौड़, रमेश राजपूत, धीरज जैन, भीकम सिंह चौहान, गांविद गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, सुनील वर्मा, अर्जुन गुप्ता, हरिओम सौनी, हुमयूं खां, आलोक दुबे, गौरवकांत शर्मा आदि प्रमुख थे।