फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामवीर सिंह बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Mon, 11 Jan 2016 11:44 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी ने हाथरस के जिलाध्यक्ष पद आरएसएस से लंबे समय से जुड़े रामवीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के प्रदेश संगठनात्मक चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने रामवीर को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से उनके समर्थकों व अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बता दें कि हाथरस से डेढ़ दर्जन से अधिक भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए थे। पार्टी हाईकमान ने सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव भोपतपुर के रहने वाले रामवीर सिंह को जिले की कमान सौंपी है।
रामवीर सिंह आरएसएस से पिछले 30 वर्षों से जुड़े रहे हैं। वह आठ साल संघ में सह जिला कार्यवाह व जिला कार्यवाह के पद पर रहे हैं। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा। जमीनी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें