फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया

Fri, 15 Apr 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सासनी द्वार आर्य समाज में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुरोहित पं. रघुनंदन आर्य व पं. रूपराम शर्मा के सानिध्य में हवन यज्ञ में लोगों ने विश्व कल्याण के लिए आहुति दीं। हरीशंकर आर्य, शंकर लाल आर्य ने भगवान राम की महिमा से अवगत कराया। पूर्व चेयरमैन रमेश चंद्र आर्य ने वर्तमान परिवेश में भगवान श्रीराम का आदर्श प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र गुप्ता, अरविंद बंसल, सूरजभान आर्य, मुन्ना लाल आर्य, ज्ञानेंद्र आर्य, मदन लाल आर्य, कैलाश जैसवाल, अमर सिंह, बुद्धसैन आर्य, हरीशंकर आर्य, डॉ. बीपी सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


कवियों ने काव्य पाठ कर मनाई रामनवमी
हाथरस। डॉ. राम मनोहर लोहिया विचार मंच द्वारा राम नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुरुआत मंच के जिलाध्यक्ष शिवकुमार समाजवादी ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कवियों ने काव्य पाठ किया। पं. ब्रह्मदेव शर्मा, आर्य कवि नरेंद्र निर्मल, प्रदीप पंडित, योगेश कुमार ओके, पं. कृष्ण मोहन दीक्षित, विमल यादव, रमेश धमाका, सतीश यादव, भगत सिंह, अमर सिंह, दिनेश अग्निहोत्री, जयप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें