फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा चतुरा

Fri, 15 Apr 2016 11:25 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में चतुर्भज उर्फ चतुरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। हाल ही में सट्टा माफिया घोषित किए गए चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा को शुक्रवार की रात को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक चतुरा की गिरफ्तारी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास से की गई, जबकि उसका एक साथी भोला निवासी ऊंटगाड़ी मोहल्ला हाथरस फरार होने में कामयाब रहा। चतुरा को गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पैदल ही थाने तक लाया गया। पिछले 10 दिनों से चतुरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जिलों में खाक छान रही थी। 
विज्ञापन


पांच अप्रैल की रात को चतुरा के नगला अलगर्जी रोड स्थित घर पर एसपी के आदेश पर 10 थानों की पुलिस टीम ने दबिश दी थी, जिसके बाद चतुरा और उसका साथी भोला फरार थे। दोनों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट भी लगाई थी। इस बीच कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर चतुरा के विरुद्ध पुलिस के खिलाफ साजिश रचने और धोखाधड़ी जैसे आरोपों में भी मुकदमे दर्ज किए गए। उसके गोरखधंधे की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने उसके साथियों को नशीला पाउडर रखने के आरोप में जेल भेजा। वहीं उसके बेटे सोनू गुप्ता के खिलाफ हत्या के एक मामले में फिर से तफ्तीश शुरू कर दी और उसके खिलाफ धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद चतुरा पर पुलिस का दबाव और बढ़ गया। 
कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि चतुरा यहां अलीगढ़ रोड पर अपने साथी भोला के साथ बाइक से भागने की फिराक में है। एसओजी और हाथरस गेट पुलिस ने घेराबंदी करके औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास से चतुरा को दबोच लिया। खबर लिखने तक पुलिस चतुरा से कड़ी पूछताछ कर रही थी और उसके नेटवर्क के बारे में मालूम करने की कोशिश कर रही थी। एसओ हाथरस गेट की मानें तो पुलिस इस मामले में चतुरा के कुछ और करीबियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की हिरासत में चतुर्भज उर्फ चतुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें