फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: राजस्थान पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में, एटीएम काटकर लाखों रुपये लेकर भागने का आरोप

Sun, 31 Aug 2025 11:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

थाना हाथरस गेट पहुंची राजस्थान की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ श्रीनगर में छापेमार कार्रवाई की और केपी और अमित को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान नोटों से भरे कई बैग भी बरामद किए हैं। एक युवती को भी पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की जयपुर दक्षिण के थाना मुहाना की पुलिस ने 30 अगस्त की रात करीब दो बजे थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर में दो मकानों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एटीएम काटकर करीब 20 लाख की नकदी लेकर भाग गए थे। पुलिस ने इनके पास से नकदी भी बरामद की है। 

विज्ञापन


थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला वरी निवासी केपी कुछ दिनों से मोहल्ला श्रीनगर के एक किराये के मकान में अपने साथी अमित के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने जयपुर में एटीएम काटकर 20 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हाथरस आ गए। दोनों ने अलग-अलग श्रीनगर में किराये का घर खोजा। जयपुर में एटीएम से नकदी चोरी करने के मामले में लोकेशन आधार पर दोनों ही युवकों की जानकारी मिली।
 
30 अगस्त की रात्रि थाना हाथरस गेट पहुंची राजस्थान की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ श्रीनगर में छापेमार कार्रवाई की और केपी और अमित को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान नोटों से भरे कई बैग भी बरामद किए हैं। एक युवती को भी पुलिस अपने साथ ले गई है। सीओ योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि जयपुर दक्षिण राजस्थान मुहाना थाना पुलिस आई थी। यहां से नगला वरी के अमित व एक अन्य को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें