मनीराम घर की छत पर लोहे का एक गेट उतारकर नीचे ला रहे थे। मकान की छत से होकर 33 हजार वोल्ट की लाइन निकली है। गेट नीचे उतारकर लाते समय हाईटेंशन लाइन को छू गया। करंट की चपेट में आकर वृद्ध मनीराम की मौत हो गई।
कोतवाली हाथरस गेट की चमन विहार कॉलोनी में करंट आने से 60 वर्षीय मनीराम की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार 31 अगस्त की देर शाम मनीराम घर की छत पर लोहे का एक गेट उतारकर नीचे ला रहे थे। मकान की छत से होकर 33 हजार वोल्ट की लाइन निकली है। गेट नीचे उतारकर लाते समय हाईटेंशन लाइन को छू गया।
इससे करंट की चपेट में आकर मौके पर ही वृद्ध मनीराम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली पुलिस के अनुसार परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।