फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ आए, एक साथ गए: यूपी के जुड़वा भाइयों की राजस्थान में गला रेतकर हत्या, सुबह टहलने गए थे विनय और विष्णु

Tue, 20 Oct 2026 09:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस

सार

राजस्थान के डींग के थाना जनूथर के एसएचओ रामभरोसी मीणा के अनुसार, दोनों की हत्या सिर पर वार और गला रेतकर की गई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस दोहरे हत्याकांड में पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
हाथरस के जुड़वां भाइयों का राजस्थान में कत्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हाथरस स्थित सादाबाद के गांव सरोठ मनसा के रहने वाले 13 वर्ष के दो जुड़वा भाइयों विनय और विष्णु चौधरी की राजस्थान के डींग जिले में मंगलवार सुबह बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों पिछले कुछ वर्षों से मां के साथ डींग के बड़ेसरा गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहे थे। उनके निवास से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट में दोनों के लहूलुहान शव मिले। सिर में गंभीर चोट थी और गला रेता गया था। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

फौजी पिता का हो चुका सात साल पूर्व निधन
घटना की सूचना मिलते ही यहां परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय परिजनों ने बताया कि बच्चों के पिता निरंजन सिंह फौज में थे। करीब सात वर्ष पहले उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी प्रीति अपने चार बच्चों को लेकर अपने मायके में रह रही थीं। 

सुबह टहलने के लिए निकले थे दोनों
प्रीति का बड़ा बेटा 18 और बेटी 15 वर्ष की है। इसके बाद विनय और विष्णु जुड़वा थे। मंगलवार की सुबह छह बजे दोनों टहलने के लिए घर से बाहर गए थे। देर तक न लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। घर से कुछ मीटर की दूरी पर खाली प्लॉट में ज्वार-बाजरे की पुंज के बीच दोनों के लहूलुहान शव पड़े थे। प्रारंभिक जांच के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश की दिशा में चल रही जांच
डींग के थाना जनूथर के एसएचओ रामभरोसी मीणा के अनुसार, दोनों की हत्या सिर पर वार और गला रेतकर की गई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस दोहरे हत्याकांड में पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डॉग स्क्वॉड ने भी जांच की गई। एसपी कांबले शरण गोपीनाथ और एएसपी अकलेश शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। हाथरस से परिवार के लोग और अन्य रिश्तेदार भी डींग पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें