एक साल में यह फर्म विस्तारित आठ वार्डों में 25 हजार परिवारों का सर्वे पूरा कर पाई। अब शहर के पुराने 27 वार्डों में सर्वे चल रहा है। नगर पालिका के पुराने क्षेत्र में 32 हजार परिवार हैं। सर्वे में मकान की भौगोलिक स्थिति से लेकर परिवार की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही खाली प्लॉट सरकारी कार्यालय व भूमि आदि जानकारी भी दर्ज की जा रही है।
इस वित्तीय वर्ष से लगना है कर
सीमा विस्तार के बाद ग्रामीण व अर्ध शहरी इलाकों में रिहायशी भवनों को कर से पांच साल की छूट दी जाती है। यह अवधि दिसंबर 2025 में पूरी हो चुकी है। जनवरी 2026 से कर लगाया जाना है। यही नहीं सरकारी कार्यालय जैसे पुलिस लाइन, एआरटीओ कार्यालय, विकास खंड कार्यालय हाथरस व कलक्ट्रेट भवन पर भी कर लगाया जाएगा। इसके लिए सर्वे पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी, फिर सॉफ्टवेयर में डाटा फीड होगा। इस वित्तीय वर्ष में यह कार्य मुश्किल है।
मुख्य बिंदु एक नजर में
- कुल वार्ड : 35
- नए जुड़े वार्ड - 8
- विस्तारित क्षेत्र में परिवार - 25 हजार
- पुराने परिवार - 32 हजार
- सर्वे का कार्य पूर्ण - 60 फीसदी