फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मणों के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर उठाएं आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

विप्र समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस समाज ने देश व सनातन धर्म की खातिर त्याग, तपस्या एवं बलिदान का आदर्श प्रस्तुत किया है। लेकिन, समाज के प्रति समर्पण के अभाव के कारण ब्राह्मणों को उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है।
शासन-प्रशासन में बैठे ब्राह्मण समाज के लोग मूकदर्शक बने हुए है। इस उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है। उक्त बातें, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के बैनर तले क्षेत्र के गांव रूदायन में रविवार को आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में मित्रेश चतुर्वेदी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरक्षण एवं एससी-एसटी एक्ट देश को खोखला कर रहा है। प्रतिभाएं कुंठित हो रही है। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। निर्दोष लोगों का जीवन बर्बाद हो रहा है। ऐसे काले कानूनों को समाप्त होना चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता दीक्षित ने कहा कि समाज की लड़ाई को संगठित होकर लड़ना होगा।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान परशुराम के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांता पचौरी व संचालन आनंद पाठक ने किया। अतिथि के रूप में विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी व राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णु कांत कुमार दीक्षित मंचासीन थे।
विज्ञापन

मौके पर संयोजक प्रशांत पाठक एवं जितेंद्र चतुर्वेदी के अलावा दुर्गादत्त उपाध्याय, विजयवर्ती पाठक, तरुण चतुर्वेदी, राकेश उपाध्याय, गिरजा शंकर उपाध्याय, ध्रुव दीक्षित, तिजारा पंडित, विक्रांत उपाध्याय, विनय पंडित, भोलू पंडित, महेश शास्त्री, अनुराग पंडित, सुनील शर्मा, विशाल पंडित, मनोज शास्त्री, चेतन उपाध्याय, अंकित, मनीष पंडित, शशांक दीक्षित, रितिक पांडेय, किशन उपाध्याय, उत्कर्ष पाइक, निशांत, रोहित पचौरी, हरवीर पाठक, अर्जुन पंडित, बबलू पंडित, पुष्पेंद्र रावत, हरेंद्र रावत, मोहन पाठक, विपिन उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें