फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 1.24 लाख लाभार्थियों को मिलेगा दीदियों से राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के माध्यम से बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों से जुडे़ लाभार्थियों गर्भधात्रियों, नवजात और बच्चों को सूखा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के 431 समूहों की दीदियां आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर राशन का वितरण कर रही हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए शासन के निर्देश पर राशन का वितरण किया जा रहा है।
शासन स्तर से बाल विकास परियोजना के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी गर्भधात्रियों और बच्चों को कोरोना काल में सूखा राशन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और रोजगार मुहैया कराए जाने के लिए स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के माध्यम से राशन का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 431 स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन का वितरण कराया जा रहा है। इन स्वयं सहायता समूहों को राशन वितरण किए जाने के एवज में मानदेय भी दिया जा रहा है। इन समूहों के माध्यम से 1.24 लाख लाभार्थियों को जिले में सूखा राशन मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें