फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बारिश की मार, भीगने से मक्का खराब

विज्ञापन
बारिश के चलते मंडी में तिरपाल से ढंकी मक्का।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले में मंगलवार शाम से हो रही बारिश ने जनजीवन और कृषि व्यापार को रोक दिया है। अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में बुधवार को पूरे दिन कामकाज ठप रहा। लगातार बारिश के कारण किसान अपनी मक्का और बाजरे की फसल मंडी तक नहीं ला सके।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी में आई गीली मक्का को आढ़तियों ने सुखाने के लिए फैलाया था। अचानक बारिश से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। तिरपाल डालने के बावजूद तेज बौछारों से काफी मक्का भीग गई। इससे आढ़तियों और किसानों दोनों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
व्यापारियों का कहना है कि मौसम साफ होने तक मंडी में रौनक लौटने की उम्मीद कम है। किसान खेतों में खड़ी और कटी फसल को लेकर चिंतित हैं। मंडी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि दो दिन से खराब मौसम के कारण मक्का की आवक शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में आंकडे
रकबा 17 हजार हेक्टेयर
मंडी में आवक 2,71,000 क्विंटल
पिछले साल 7 जुलाई तक आवक 1,25,000 क्विंटल
मंडी में वर्तमान भाव 1400 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें