प्रदर्शन करते तहसील राजस्व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : samvad
डिजिटल ई-रजिस्ट्री नीति के खिलाफ कोल तहसील के वकीलों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। सोमवार को तहसील परिसर में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। तहसील राजस्व बार एसोसिएशन ने 10 जून तक कोल तहसील के तीनों उपनिबंधक कार्यालयों में रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप रखने का ऐलान कर दिया है।
इस आंदोलन की रणनीति बार भवन में हुई एक आपात बैठक में तैयार की गई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और संचालन महासचिव रामवीर सिंह बघेल ने किया। वकीलों का सीधा गुस्सा महानिरीक्षक निबंधन के चार जून के उस आदेश पर है, जिसने पुरानी व्यवस्था को बदलकर ऑनलाइन मॉड्यूल लागू करने की बात कही है। बार पदाधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस नीति को वापस नहीं लिया, तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन एक बड़े और उग्र आंदोलन में तब्दील हो जाएगा।