फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Weather: कोहरा-शीतलहर के बीच देर रात तक रुक-रुककर हुई बारिश, बढ़ी ठंड

Sun, 12 Jan 2025 03:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप निकली, लेकिन यह ठंड से राहत नहीं दे पाई। शाम ढलने के बाद बारिश होने से ठंड के तेवर और तल्ख हो गए। लोग जल्दी घरों में घुस गए और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
बारिश प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मौसम ने 11 जनवरी की देर शाम फिर करवट बदली। कोहरा और शीतलहर के प्रकोप के बीच शाम को बादल गरज उठे। रिमझिम बारिश शुरू हो गई। देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे ठंड बढ़ गई। लोग ठंड से कांपते नजर आए और हीटर व अलावों के सहारे राहत पाते नजर आए। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 11 जनवरी से दो दिन तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई थी। संभावना के तहत 11 जनवरी की शाम को बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच बादल बरस उठे। पहले रिमझिम बारिश हुई, उसके बाद रुक-रुककर बारिश होती रही। इधर, किसानों का कहना है कि हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे सिंचाई की भी आवश्यकता नहीं होगी। तेज बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है।

गौरतलब है कि 10 जनवरी को पूरी रात घना कोहरा छाया रहा। 11 जनवरी को दिन की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। पूरी रात सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। कोहरा इतना घना था कि दो कदम की दूरी का दृश्य भी नजर नहीं आ रहा था। सुबह कोहरा तो छंट गया, लेकिन बादल छाये रहे। ठंड से लोग ठिठुरते रहे। सिर से पांव तक गर्म कपड़ों में लिपटे होने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही थी। हालांकि दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप निकली, लेकिन यह ठंड से राहत नहीं दे पाई। शाम ढलने के बाद बारिश होने से ठंड के तेवर और तल्ख हो गए। लोग जल्दी घरों में घुस गए और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें