फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से बिजली नेटवर्क धराशायी, लाखों का नुकसान

Wed, 25 May 2016 12:04 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोगिया रोड पर आंधी से टूटा विद्युत पोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। सोमवार की रात आई आंधी बारिश से विद्युत विभाग का नेटवर्क धराशायी हो गया। जिलेभर में कई स्थानों पर विद्युत विभाग के पोल टूटकर गिर गए। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल, विद्युत विभाग अभी कुल नुकसान का सर्वे कराने में जुटा है। 
विज्ञापन


चाहे आंधी आए या बारिश या फिर तेज गर्मी, हर मौसम में विद्युत विभाग के इंतजाम फेल हो जाते हैं। इस बार भी आंधी बारिश आने पर विभाग के इंतजाम फेल हो गए। सोमवार की शाम तेज आंधी और बारिश की वजह से जिले के चारों विद्युत वितरण खंडों में विभाग को लाइन लॉस और विद्युत खंभों के टूटने से काफी नुकसान झेलना पड़ा। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में मंगलवार को तैयार की गई नुकसान के सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार सहपऊ, सादाबाद, मई, कुरसंडा, बिसावर, नानऊ आदि कई स्थानों पर लगभग 23 पोल टूट गए। इससे विभाग को करीबन 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह विद्युत वितरण खंड द्वितीय में भी मुरसान, ओढ़पुरा, सोंखना, लहरा आदि क्षेत्रों में लगभग 15 पोलों के गिरने से काफी नुकसान झेलना पड़ा। विद्युत वितरण तृतीय में भी दो दर्जन से अधिक पोल टूट गए। विद्युत लाइनें भी धराशायी हो गईं। इससे इन विद्युत वितरण खंडों के कई इलाकों में रात भर बिजली गुल रही। विद्युत विभाग की टीम विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने में जुटी रहीं तो वहीं अधिकारी गांव-गांव जाकर नुकसान का सर्वे करने में लगे रहे। इधर, जिन इलाकों में यह पोल टूटे, वहां रातभर लोगों ने बिजली संकट का सामना किया। दिन में भी बिजली गुल रही। एसडीओ आदित्य पांडेय ने बताया कि अभी नुकसान का सर्वे जारी है। बुधवार तक नुकसान की फाइनल रिपोर्ट आ पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें