फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक हुई बारिश, विमलेश का तप खत्म

Sat, 26 Aug 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
विमलेश को तप से उठाने के दौरान हंगामा करते लोग - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
इलाके में बारिश के लिए तप पर बैठी 12 वर्षीय विमेलश की पुकार आखिर इंद्रदेव ने सुन ही ली। कुरसंडा व उसके आसपास शनिवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ घंटे जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन


इसके बाद ग्राम पंचायत कुरसंडा की प्रधान मधु चौधरी के पुत्र एवं उनके प्रतिनिधि पृथ्वी सिंह तपस्थल पर पहुंचे। यहां तप पर बैठी बालिका व उसके परिजनों को समझाकर कहा कि अब तो वर्षा भी हो चुकी है। इसके बाद बालिका तप से उठ गई। 

इससे पूर्व एसडीएम, सीओ व पुलिस कर्मियों के बार-बार समझाने बुझाने के बाद भी किशोरी तप स्थल से नहीं उठी। किशोरी को तप से उठाने के दौरान ग्रामीणों और अधिकारियों में नोकझोंक हो गई। पांच दिन से विमलेश दिन-रात तप कर रही है।
विज्ञापन


तप स्थल के पास ही ग्रामीणों ने भजन कीर्तन शुरू कर दिया था। छठवें दिन जब पुलिस प्रशासन को विमलेश के तप पर बैठने की खबर लगी तो मौके पर एसडीएम जयप्रकाश और सीओ योगेश कुमार मय पुलिस फोर्स के पहुंच गए। इन अफसरों ने किशोरी को समझा बुझाकर तप से उठाने का प्रयास किया।

विमलेश के माता-पिता ने भी उसे तप से उठने के लिए कहा, लेकिन विमलेश नहीं उठी। महिला पुलिस कर्मी ने उसे उठाने के लिए थोड़ी सी सख्ती दिखाई तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंनेे हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में विमलेश के परिजनों और ग्रामीणों ने अफसरों को लिखित में दिया कि तप के दौरान अगर विमलेश को कुछ होता है तो उनकी ही जिम्मेदारी होगी।

इसके बाद अधिकारी वहां से लौट गए थे। इस मौके पर जुगेंद्र सिंह, गोवर्धन सिंह, सत्यवीर सिंह, सहीराम सिंह, रमेश उर्फ पप्पू, सुंदर सिंह, जसबंत सिंह आदि भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें