फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सिकंदराराऊ में बारिश का कहर, मकान की छत भरभराकर गिरी, परिवार बाल-बाल बचा

Sun, 27 Sep 2026 01:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिवार ने खतरे को भांपते हुए रात में ही कमरा खाली कर दिया था। वे दूसरे कमरे में जाकर सो गए। सुबह करीब साढ़े 3 बजे जोरदार धमाके के साथ पूरी छत जमीन पर आ गिरी।
विज्ञापन
सकुशल परिवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौखिल काजियान में रविवार की सुबह लगभग 3 बजे राज कुमार के मकान की छत भरभराकर गिर गई। पूरा परिवार दूसरे कमरे में सोने के कारण इस हादसे में बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


राज कुमार के बेटे ने बताया कि इस कमरे में उनके माता-पिता सोते थे। शाम से ही छत से ईंटें और मिट्टी गिर रही थीं। परिवार ने खतरे को भांपते हुए रात में ही कमरा खाली कर दिया था। वे दूसरे कमरे में जाकर सो गए थे। सुबह करीब साढ़े 3 बजे जोरदार धमाके के साथ पूरी छत जमीन पर आ गिरी। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश से कमजोर हुई छत
पड़ोसियों को आशंका थी कि शायद कोई मलबे में दबा हो। लेकिन राज कुमार ने बताया कि यह कमरा खाली था। लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण छत कमजोर हो गई थी। इसी वजह से वह भरभराकर गिर गई। बता दें कि बारिश तथा तेज धूप से पुराने जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें