फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Weather: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, तापमान गिरा, आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन रहेगा जारी

Tue, 05 May 2026 10:32 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई। गर्मी से लोगों को राहत मिली। किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसैनी में हुआ जलभराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में 4 मई सुबह मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवाओं ने तापमान गिरा दिया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला आपदा प्रबंधन के समन्वयक लेखराज ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम में परिवर्तन जारी रहेगा।

इधर, दोपहर होते-होते हल्की धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन शाम के समय फिर से मौसम में बदलाव आया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को राहत मिली। किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें