फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ने शुरू की खुदाई

Sun, 09 Jun 2019 12:22 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते होती खुदाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। रेलवे प्रशासन द्वारा शहर के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। बेरिकेडिंग लगाकर रूट डायवर्ट किया गया है। इस कारण सुबह शाम तक तालाब चौराहा पर जाम लगा। जाम के चलते लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण किया जा रहा है। सेतु निगम द्वारा काफी काम कर दिया गया है। अब रेलवे द्वारा रेलवे ट्रैक के बीच 57 मीटर के गार्डर को रखा जाना है। इसके लिए एक पिलर रामदरबार मंदिर के निकट तो दूसरा पिलर आगरा रोड पर तालाब चौराहा के बीच बनाया जाएगा। शनिवार को पिलर की खुदाई से पूर्व पानी के इंतजाम के लिए सौ फीट बोरिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

उसके बाद गार्डर रखे जाने के लिए पिलर की खुदाई की शुरुआत होगी। रेलवे प्रशासन ग्वालियर के इंजीनियर की डिजायन के आधार पर पिलर की खुदाई करेगा। बोरिंग की खुदाई के दौरान तालाब चौराहा पर रेलवे निर्माण ईकाई द्वारा बेरिकेडिंग की गई। रूट को डायवर्ट किया गया। ट्रेनों के गुजरने के कारण फाटक भी बार बार बंद हुआ। इस कारण सुबह से शाम तक तालाब चौराहा पर जाम के हालत रहे। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें