फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डिजिटल भुगतान के प्रति बढ़ा रेल यात्रियों का रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर करीब छह माह पूर्व सामान्य श्रेणी टिकट बिक्री में डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू की गई थी। शुरुआती दौर में एक या दो भुगतान भी डिजिटल के माध्यम से होना मुश्किल हो रहा था, लेकिन अब इसका रुझान बढ़ रहा है। अब करीब 200 टिकट हर रोज डिजिटल भुगतान से लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से डिजिटल भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभी तक काफी धीमी रफ्तार से रेलवे में डिजिटल भुगतान व्यवस्था चल रही थी, लेकिन अब इसने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। सिटी स्टेशन के दो अनारक्षित टिकट विक्रय काउंटर के अलावा एटीवीएम मशीन के जरिए क्यूआर कोड आदि से भुगतान किए जाने का आंकड़ा अब दो सौ टिकट पर पहुंच गया है। बात अगर आरक्षण काउंटर की करें तो यहां भी करीब 40 फीसदी भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से ही हो रहा है। यानी रेलवे के नए प्रयास को लोगों ने स्वीकारना शुरू कर दिया है। पीआरओ इज्जतनगर मंडल राजेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मंडल के स्टेशनों पर धीरे धीरे डिजिटल भुगतान करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

बॉक्स
डेबिट कार्ड से भुगतान करने वाले घटे
सिटी स्टेशन पर क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान कर आरक्षण कराए जाने की सुविधा मौजूद है, लेकिन इससे भुगतान करने वालों की संख्या लगभग न के बराबर है। पिछले करीब एक साल से स्टेशन पर यह सुविधा मौजूद है, लेकिन अब तक करीब 10 यात्रियों ने ही डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें