फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कई कारखानों व प्रतिष्ठानों पर छापा, 15 नमूने लिए

Mon, 12 Oct 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नवरात्र के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के राज्य सचल दल ने रविवार को जिले में कई बड़े कारखानों और प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। टीम ने घी, मिल्क पाउडर व कुट्टू के 15 नमूने सील किए।
विज्ञापन

टीम ने सलेमपुर स्थित अलफा मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटड के यहां से देसी घी, गाय का घी, ऑर्गेनिक घी, स्किम्ड मिल्क पाउडर और होल मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। इसके बाद सासनी के अजरोई रोड स्थित एसएन मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से देसी घी व स्किम्ड मिल्क पाउडर का सैंपल भरा गया।
किला स्टेशन रोड पर गोपाल दास कल्याण दास के यहां से घी, गांव टुकसान में मैसर्स ध्रुव प्रोडक्ट्स और सादाबाद गेट पर गोविंदराम भगतराम के यहां से देसी घी और सामान्य घी का नमूना लिया गया।
विज्ञापन



इसके अलावा जिला स्तरीय टीम ने हतीसा-भगवंतपुर स्थित श्याम इंडस्ट्रीज से खड़ा कुट्टू व कुट्टू की गिरी, अजरोई, सासनी पर कैला मैया प्राइवेट लिमिटेड से कुट्टू की गिरी व ब्राह्मणपुरी सासनी में चेतन बाबू के गोदाम से कुट्टू के आटे का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 15 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें