फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खाद विक्रेताओं के यहां मारा छापा, दिए नोटिस

Fri, 03 Jul 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी और जिला कृषि अधिकारी की संयुक्त समिति ने बृहस्पतिवार को जिले की सभी तहसीलों में खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने पर कई प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने सासनी, सिकंदराराऊ और सादाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मयंक फर्टिलाइजर (कछपुरा), मां चंद्रावली (सादाबाद), राजीव ट्रेडर्स (सादाबाद), भूमिधर ट्रेडर्स (सासनी) और विनय फर्टिलाइजर (दरियापुर) के प्रतिष्ठानों पर कमियां मिलीं। इनके संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में जिले में 22,332 मीट्रिक टन यूरिया और 6,700 मीट्रिक टन डीएपी का मजबूत स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पीसीएफ बफर गोदाम में 674 मीट्रिक टन यूरिया और 2,100 मीट्रिक टन डीएपी की प्री-पोजिशनिंग सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में किसानों को उनकी जमीन के आधार पर ही खाद दी जाएगी। शासन ने प्रति हेक्टेयर अधिकतम सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी की सीमा निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें