हाथरस। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापे मारे। टीम को किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कोई अनियमितता नहीं मिली। कार्रवाई से अल्ट्रासाउंड सेंटर और नर्सिंग होम संचालकों में खलबली मची रही।
अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर आ रही लिंग जांच और गर्भपात की शिकायतों के बाद डीएम ने इन सेंटरों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को ओसी कलेक्ट्रेट केपी सिंह तोमर के नेतृत्व में एसीएमओ डीके अग्रवाल और वरिष्ठ लिपिक जीएस मिश्रा और आकाश की टीम ने सबसे पहले सिटी स्टेशन के निकट स्थित फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा।
यहां सभी प्रकार के कागजात और उपकरणों की जांच की गई। इसी तरह डाकखाना गली स्थित गुलाटी नर्सिंग होम पर छापा मारा, लेकिन यहां डॉक्टर के नहीं मिलने के कारण टीम वापस लौट गई। बागला अस्पताल के सामने शांति नर्सिंग होम पर भी टीम ने छापा मारा, लेकिन यहां भी टीम को सबकुछ ठीक-ठाक मिला। कहीं भी किसी भी तरह की अनियमितता नहीं पाई गई।